#छत्तीसगढ़ समाचार #बिलासपुर

सुशासन तिहार 2025

जिले में लोगों की मांग और समस्याओं का तेजी से हो रहा निराकरण

श्री राम मिलन राजपूत और शिवचरण यादव को अब मिलने लगेगी पेंशन

बिलासपुर ,19 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही जिले में जारी है।लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल आम जनता के लिए हितकारी साबित हो रही है। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उमरिया के श्री राम मिलन राजपूत और श्री शिवचरण यादव को बिल्हा ब्लॉक के सीईओ द्वारा तत्काल पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन के आधार पर श्री पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पेंशन स्वीकृत करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया। समस्या के त्वरित समाधान पर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया |

सुशासन तिहार 2025

सुशासन तिहार 2025

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *